कलियर मे मकान की छत पर बने कमरें में की जा रही थी गौकशी
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में आपराधिक प्रवत्ति वालो, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही प्रचलित है ।
इसी क्रम में गौकशी/पशुओ के अवैध कटान पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु जनपद स्तर पर प्रचलित अभियान के तहत दिनांक 25.06.26 की शाम थाना कलियर पुलिस टीम गस्त करते हुए कलियर गांव में पहुंचें तो मुखबिर से सूचना मिली कि जवांईखेड़ा गांव में शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर के घर पर गोकशी हो रही है, सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त उक्त मकान की छत पर बने कमरे पर दबिश देकर तुरन्त घेराबंदी की तो 04 लोग मौके से गौमांश व उपकरण छोड़कर फरार हो गये जबकि 02 व्यक्तियों को गौमांश व गौकशी उपकरण के साथ मौके पर पकड़ा लिया गया ।
पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 कि0ग्रा0 गौमांस तथा गौकशी उपकरण 01 अदद चापड़, 02 अदद छोटी कुल्हाडी, 01 लकड़ी का गुटका बरामद किये गये।
सभी आरोपियों के विरूद्ध थाने पर मु0अ0स0 136/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । पकड़े गए आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा । फरार आरोपियों की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्व पूर्व में भी गौकशी के मुकदमें दर्ज है ।
विवरण आरोपीगण
1.शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर निवासी जंवाईखेड़ा कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष
2.शानू कुरैशी पुत्र फतेह मौहम्मद निवासी तेलीयान मस्जिद के पास पिरान कलियर कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
बरामदगी-
करीब 120 कि0ग्रा0 गौमांस व
गौकशी उपकरण -01 अदद चापड़, 02 अदद छोटी कुल्हाडी, 01 लकड़ी का गुटका
पुलिस टीम
1.अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह
2.हे0कानि0 सोनू कुमार
3-हे0का0 जमशेद अली
4-का0 जितेन्द्र सिंह
5-कानि0 नीरज राणा
6-हो0गा0 अंकित कुमार
7-हो0गा0 ललित कुमार
