देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर, गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा अंतरराज्यीय चोर दबोचा
देहरादून। कोतवाली कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अन्तर्राज्य चोर गिरोह काफी समय से सक्रिय है , जिसका गैंग लीडर सैन्टी साहनी हैं। उक्त गैंग द्वारा जनपद देहरादून में चोरी/ नकबजनी की दर्जनों घटनाऐं कारित की गयी है । अपराध की रोकथाम हेतु उक्त गैंग के विरूद्ध मु0अ0सं0-123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था । तभी से गैंग लीडर व गैंग के सदस्य दून के फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ईनाम की घोषण की गयी थी ।
अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबीर तन्त्र को सक्रिय कर जानकारी करने पर कोतवाली कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण अपनी गिफ्तारी से बचने के लिए देहरादून से फरार होकर हिमाचल प्रदेश में छिपकर रह रहे है। अभियुक्तगणों द्वारा शिमाला हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है ।
वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु जनपद मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन प्रहार के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैट , देहरादून द्वारा थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में काफी समय से फरार चल रहे वांछित / ईनामी अभियुक्त संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी नि0 ग्राम बतिया , गायघाट थाना गाईघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार , हाल पता आईस्क्रीम फैक्ट्री के पास बल्लीवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष को आज दिनांक 24.10.2026 को डाउन डेल फागली शिमला हिमालच प्रदेश से गिरफ्तार कर लाया गया । साथ ही जानकारी प्राप्त हुई है कि अभियुक्तगणों द्वारा शिमला हिमाचल प्रदेश में चोरी / नकबजनी की घटना कारित की गयी थी , जिस सम्बन्ध में थाना सदर शिमला पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस पंजीकृत है , जिसमे गैंग लीडर सैन्टी साहनी वर्तमान में कैथू जेल में बन्द है ।
नाम पता गिरफ्तार / ईनामी अभियुक्त-
संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी नि0 ग्राम बतिया , गायघाट थाना गाईघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार , हाल पता आईस्क्रीम फैक्ट्री के पास बल्लीवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष
पुलिस टीम-
व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल – कोतवाली कैंट ,
उ0नि0 पंकज महिपाल – कोतवाली कैंट ,
कानि0 1410 केदारनाथ गोस्वामी – कोतवाली कैंट ।
