शामली: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, अवैध हथियार-कारतूस बरामद
(कमल बंसल)
शामली। आज समय करीब 03.00 बजे नरेन्द्र पुत्र बारू ग्राम हाथी करौदा थाना बाबरी अपने भाई नरेशपाल के साथ अपनी मोटर साइकिल पर थाना आदर्श मण्डी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जलालपुर स्थित खेतो में पानी लगाने आ रहे थे, तभी थाना आदर्शमंडी क्षेत्रान्तर्गत जलालपुर कट मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटरसाईकिल सवार 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर मोटर साइकिल की चाबी, मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी व नकदी छिनने की घटना कारित की गयी तथा विरोध करने पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर भाग गये । घटना के सबंध में थाना आदर्श मण्डी पर मु0अ0स0 150/2026 धारा 309(6), 109(1) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्तगण की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थाना आदर्शमंडी को निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार लूट, डकैती, नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मिली सूचना पर जनपद में चल रही चैकिंग के दौरान थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत खन्द्रावली पुलिया के पास ट्यूबवैल पर थाना आदर्शमंडी व थाना कांधला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में 50,000/-(पचास हजार) रुपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त महताब पुत्र मंजूरा उर्फ बेचैन निवासी मौहल्ला आलकला कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली घायल हो गया ।
कार्यवाही के दौरान उ0नि0 दीपचंद थाना आदर्शमंडी भी गोली लगने से घायल हुए है । घायल अभियुक्त महताब व उ0नि0 दीपचंद थाना आदर्शमंडी उपरोक्त को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में भर्ती कराया गया । जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में महताब उपरोक्त को उपचार के दौरान चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया व उ0नि0 दीपचंद थाना आदर्शमंडी उपचाराधीन है । घटना के दौरान मृतक अभियुक्त महताब का साथी पुलिस कार्यवाही के दौरान अन्धेरे व खडी फसल के फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया है ।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है । मृतक अभियुक्त महताब के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, मोटर साइकिल की चाबी, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो होंडा बिना नम्बर प्लेट, 01 पिस्टल 09 एमएम 06 जिन्दा कारतूस, 01 कार्बाइन मय 07 जिंदा कारतूस व 08 खोखा कारतूस 9 एमएम बरामद हुए है ।
मृतक अभियुक्त महताब उपरोक्त पर जनपद शामली, सहारनपुर व पानीपत(हरियाणा) में लूट, डकैती, हत्या व रंगदारी के कुल 47 अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त महताब उपरोक्त थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिसका HS NO- 349 A है ।
मृतक अभियुक्त महताब उपरोक्त दिनांक 01.03.2026 को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लिसाढ के जंगल में थानाभवन शुगर मिल के सहायक प्रबन्धक अरविन्द कुमार से एक मोबाइल व 5,000/- रूपये तथा हरियाणा पुलिस में महिला आरक्षी ज्योति मलिक से कान के कुण्डल, नाक की बाली व एक अंगूठी लूट के मुकदमें में भी जनपद शामली से वांछित चल रहा था । अभियुक्त महताब उपरोक्तपर पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा 50,000/- रुपए का इनाम घोषित किया गया था । घटना के सम्बन्ध में थाना कांधला पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
मृतक अभियुक्त महताब शुरूवात से ही शातिर किस्म का अपराधी रहा है। जिसका काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। इसके द्वारा वर्ष 2000 में मौहल्ला शेखबद्दा थाना कैराना जनपद शामली निवासी रहीसूद्दीन के बेटे 12 वर्षीय आरिफ की हत्या कर दी थी। इसके द्वारा वर्ष 2009 में हरियाणा के राणा माजरा निवासी अफसर पुत्र लियाकत की ग्राम नवादा के निकट रोड होल्डअप के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद वह कर्नाटक फरार हो गया था, जहाँ से हरियाणा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर हवाई जहाज से वापस लाया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2007 में थाना नानौता जनपद सहारनपुर क्षेत्र में चोरी की एक घटना के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक दरोगा को गोली मारकर घायल कर दिया था। मृतक महताब द्वारा की गई घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है ।
वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद महताब कैराना छोड़कर फरार हो गया था और बाद में सहारनपुर में रहने लगा। लगभग 02 वर्ष पूर्व जेल से रिहा होने के बाद उसने सहारनपुर निवासी एक युवती से विवाह किया था। कैराना के मोहल्ला आलकला स्थित उसका पैतृक मकान वर्तमान में जर्जर एवं खंडहर अवस्था में है । वर्ष 2013 से 2017 के बीच महताब ने जनपद शामली के अनेक व्यापारियों से रंगदारी की मांग की थी। उसके आतंक के कारण व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भय का वातावरण व्याप्त रहता था तथा पूरे जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में उसकी आपराधिक गतिविधियों का व्यापक प्रभाव रहा था।
बरादमगी का विवरणः
1.लूटा गया मोबाइल, नकदी, मोटर साइकिल की चाबी ।
2.एक पिस्टल 09 एमएम, 06 जिंदा कारतूस व 08 खोखा कारतूस 09 एमएम ।
3.एक कार्बाइन व 07 जिंदा कारतूस ।
4.घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल हीरो होंडा बिना नम्बर प्लेट ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त महताब उपरोक्तः
1.मु0अ0सं0 708/09, धारा 302, 120बी भादवि, थाना कांधला जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 724/09, धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कांधला जनपद शामली ।
3.मु0अ0सं0 1220/09, धारा 379 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
4.मु0अ0सं0 74/10, उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
5.मु0अ0सं0 99/10, धारा 110 जी द0प्र0सं0 थाना कैराना जनपद शामली ।
6.मु0अ0सं0 112/16, धारा 392 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
7.मु0अ0सं0 602/16, धारा 174A भादवि, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
8.मु0अ0सं0 717/16, धारा 25 ए एक्ट, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
9.मु0अ0सं0 441/16, धारा 386, 120B भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
10.मु0अ0सं0 450/16, धारा 323, 386, 504, 506 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
11.मु0अ0सं0 452/16, धारा 147, 148, 149, 186, 307, 353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, थाना कैराना जनपद शामली ।
12.मु0अ0सं0 569/16, धारा 395, 452 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
13.मु0अ0सं0 767/16, धारा 3/25 एक्ट, थाना कैराना जनपद शामली ।
14.मु0अ0सं0 914/16, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कैराना जनपद शामली ।
15.मु0अ0सं0 475/16, धारा 394, 411 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
16.मु0अ0सं0 451/16, धारा 386, 120बी, 506 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली
17.मु0अ0सं0 532/16, धारा 380, 395, 412, 457 भादवि, थाना कैराना जनपद शामली ।
18.मु0अ0सं0 176/16, धारा 395, 397, 412 भादवि, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
19.मु0अ0सं0 561/16, धारा 392 भादवि, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
20.मु0अ0सं0 721/16, धारा 25 ए एक्ट, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
21.मु0अ0सं0 880/16, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना झिंझाना जनपद शामली ।
22.मु0अ0सं0 81/26, धारा 126(2), 309(4), 61(2) बीएनएस, थाना कोतवाली शामली जनपद शामली।
23.मु0अ0सं0 338/2016 धारा 364 ए भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
24.मु0अ0सं0 122/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ।
25.मु0अ0सं0 234/2016 धारा 307, 414,420, 471 भादवि थाना सरसावा जनपद सहारनपुर ।
26.मु0अ0सं0 145/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना तीतरो जनपद सहारनपुर ।
27.मु0अ0सं0 114/2015 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना तीतरो जनपद सहारनपुर ।
28.मु0अ0सं0 3/2025 धारा 111(2),(10), 127(2), 307(4), 317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
29.मु0अ0सं0 04/2025 धारा 19, 111(2)बी, 3/7(2) बीएनएस व 3/04/05/25 आर्म्स एक्ट थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
30.मु0अ0सं0 290/2016 धारा 342, 380, 306, 304, भादवि थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
31.मु0अ0सं0 209/2016 धारा 242, 382, भादवि थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
32.मु0अ0सं0 624/2016 धारा 395, 412, 120 बी भादवि थाना देवबंद जनपद सहारनपुर ।
33.मु0अ0सं0 150/2026 धारा 309(6), 109(1) बीएनएस थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
34.मु0अ0सं0 244/2026, धारा 109(1) बीएनएस थाना कांधला जनपद शामली ।
35.मु0अ0सं0 213/2009 धारा 394, 397 भादवि थाना सदर जनपद पानीपत (हरियाणा) ।
36.मु0अ0सं0 142/1999 धारा 379, 411 भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
37.मु0अ0सं0 351/2000 धारा 302 भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
38.मु0अ0सं0 373/2000 धारा 147, 148, 307 भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
39.मु0अ0सं0 759/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
40.मु0अ0सं0 614/2016 धारा 120बी, 307 भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
41.मु0अ0सं0 62/2017 धारा 435 भादवि थाना कैराना जनपद शामली ।
42.मु0अ0सं0 706/2019 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
43.मु0अ0सं0 107/2018 धारा 147, 323, 356, 504, 506 भादवि थाना कांधला जनपद शामली ।
44.मु0अ0सं0 53/2020 धारा 120बी, 376डी, 506 भादवि थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
45.मु0अ0सं0 466/2018 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली ।
46.मु0अ0सं0 1243/2019 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
47.मु0अ0सं0 1248/2019 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
