गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे 15000/-रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु जनपद मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैट द्वारा थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कोतवाली कैंट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट मे काफी समय से फरार चल रहे अभि0 लक्ष्मण साहनी पुत्र दहाड उर्फ दोहड साहनी निवासी -हाल पता कांवली रोड लेबर अड्डा चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून, स्थायी निवासी ग्राम टीसीडी मोरो दरभंगा बिहार उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता ईनामी अभियुक्त
अभि0 लक्ष्मण साहनी पुत्र दहाड उर्फ दोहड साहनी निवासी -हाल पता कांवली रोड लेबर अड्डा चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून, स्थायी निवासी ग्राम टीसीडी मोरो दरभंगा बिहार उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम :-.
1- उ०नि० हिमानी चौधरी
2- उ0नि0 पंकज महिपाल
2- कॉ० 1681 योगेश सैनी
3-कानि0 1031 अजय कुमार
कानि0 1259 दीपक कुमार
