ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली कैंट पुलिस ने शांति भंग करने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
देहरादून। दिनांक 01.10.2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना कोतवाली कैंट को सूचना प्राप्त हुई कि हरियावाला खुर्द, जैतनवाला में एक व्यक्ति गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है।
सूचना पर चीता पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था, जिसे शांति भंग करने पर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम-पता अभियुक्त
वीरेंद्र सिंह पदम उर्फ गोल्डी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी जैतनवाला, थाना कैंट, देहरादून, उम्र- 43 वर्ष।
