भाजपा उत्तराखंड ने पर्यटन प्रकोष्ठ का किया विस्तार, 5 पदाधिकारियों को जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुमानंद जोशी की सहमति के बाद 18 जुलाई 2026 को जारी सूची में 5 प्रमुख पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है।
प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश सह-संयोजक विमल भट्ट रानीखेत हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और अल्मोड़ा देखेंगे। कवीन्द्र देवली पिथौरागढ़ को चम्पावत, रानीखेत, देहरादून महानगर और ग्रामीण का प्रभार मिला है।
श्यामदेव चम्पावत पिथौरागढ़, नैनीताल, काशीपुर और उधमसिंह नगर तथा सतीश चन्द्र देहरादून को रुड़की, कोटद्वार, टिहरी और ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी का मानना है कि इस नई टीम से प्रकोष्ठ के कामों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को नए सिरे से गति देने के लिए भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश भर में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर जारी सूची में कपिल गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनके साथ 4 सह-संयोजकों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम का मुख्य फोकस चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, साहसिक पर्यटन और होमस्टे योजना को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने पर काम किया जाएगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि 2026 में होने वाले आयोजनों को देखते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं ताकि पर्यटन से जुड़े सभी कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से हो सकें।
