{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
महायोजना-2041 : जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन नागरिकों ने दिए सुझाव, एमडीडीए करेगा परीक्षण
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। महायोजना-2041 के तहत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में सेक्टर-02 के नागरिकों, भू-स्वामियों एवं अन्य हितधारकों ने महायोजना से संबंधित अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए।
प्राधिकरण के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का तकनीकी और विधिक परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के उपरांत जो सुझाव व्यवहारिक एवं नियमानुसार उपयुक्त पाए जाएंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार देहरादून महायोजना-2041 में शामिल किया जाएगा।
एमडीडीए द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई तक देहरादून के 12 सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से जनसुनवाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 जुलाई को दून यूनिवर्सिटी में सेक्टर-03 के नागरिकों के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और उनके सुझावों से देहरादून महायोजना-2041 को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
