शामली: जमीन धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बैनामे के बाद भी नहीं दे रहा था कब्जा
(कमल बंसल)
शामली।थाना आदर्श मण्डी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनाम कराने व किये गये प्लाट के बैनामो पर कब्जा न देने एवं धनराशि को हड़प लेने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
प्रमोद कुमार व देवेन्द्र कुमार पुत्रगण बाबूराम निवासी मौहल्ला जवाहर नगर कस्बा बनत थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली के सहखातेदार विनोद कुमार एवं अन्य द्वारा धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करकर बैनामा करा लेने व श्रीमती कनकलता एवं अन्य द्वारा विनोद कुमार उपरोक्त से क्रय किये गये प्लाट पर कब्जा न देने व रकम हड़प लेने के सम्बन्ध में दिनाँक 16.06.2026 को थाना आदर्श मण्डी पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.06.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार धोखाधड़ी/कूटरचना/जालसाजी/छल की घटना में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मण्डी पुलिस धोखाधड़ी कर जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनाम कराने व किये गये प्लाट के बैनामो पर कब्जा न देने एवं धनराशि को हड़प लेने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना आदर्श मण्डी पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
