पुलिस की कार्रवाई: स्कॉर्पियो और XUV कार सीज, ज्योति रौतेला केस से जुड़ा मामला
देहरादून। कोतवाली कैंट पर पूर्व से दिनांक 03/09/2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-126/2026 धारा 132,223 बीएनएस बनाम ज्योति रौतेला आदि से संबंधित वांछित वाहन सं0 UK07DL7888 स्कॉर्पियो व वाहन सं0 UK07AU0096 कार एक्सयूवी के स्वामीयों से वास्ते विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु दोनों वाहनों सहित थाना कोतवाली कैंट तलब कराया गया था।
जिसके सापेक्ष में आज दिनांक 14/09/2026 को दोनों वाहनों के स्वामी अपने वाहनों सहित थाना हाजा उपस्थित आये है दोनों वाहनों के कागजात तलब किया तो कागजात दिखने में कासिर रहे तथा उक्त दोनों वाहन पूर्व से मुकदमा उपरोक्त में वांछित होने के कारण दोनों को सीज़ किया गया तथा थाना प्रांगण में सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा किया गया है दोनों वाहनों पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
