चंद घंटे में तलाश कर परिजन को सोपा परिजनों में आई खुशी की लहर
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। दिनांक 10.06.2026 की रात्रि को चीता 43 आराघर रात्रि मोबाइल कर्मचारी गण को आराघर क्षेत्र में एक बालक उम्र 10 वर्ष को लावारिश दशा में घूमते हुए पाया गया था जोकि अपना नाम आकाश व पिता का नाम पवन साहनी निवासी बिहार बता रहा था जिसको सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया था।
उक्त बालक के परिजनों की तलाश हेतु सीसीआर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। थाना डालनवाला पुलिस द्वारा बालक के परिजनों के सम्बन्ध में पता किया गया तो जानकारी हुई कि उक्त बालक थाना नेहरू कालोनी के दिव्या विहार का रहने वाला है जिस पर बालक के पिता पवन कुमार साहनी पुत्र स्व0 लालो साहनी निवासी- दिव्या विहार, राजीव नगर, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि वे मजदूरी का काम करते हैं व वे अपने पुत्र को रात्रि से ढूढ़ रहे थे तथा उनका पुत्र किसी बात पर नाराज होकर घर से किसी को बिना बताये चला गया था जिसकी वह खोजबीन कर रहे थे।
आज दिनांक 11.06.2026 को उक्त बालक की काउंसिलिंग कराकर बालक को उसके पिता पवन कुमार साहनी उपरोक्त के सकुशल सुपुर्द किया गया जिस पर बालक के परिजनों व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा देहरादून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
