राष्ट्रपति मुर्मू का दून दौरा कल, आराघर में पुलिस ब्रीफ, डालनवाला पुलिस मुस्तैदी से तैनात
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 जून को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
सुरक्षा तैयारियां तेज
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आराघर क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को थाना डालनवाला प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने ब्रीफ किया। जवानों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
डालनवाला पुलिस मुस्तैद:
थाना प्रभारी ने बताया डालनवाला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चे पर डटी है। थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम पर नजर:
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन तक देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। आम जनता से अपील है कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
