{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
दून पुलिस का भू-माफिया पर शिकंजा: फर्जी कागज बनाकर जमीन हड़पने वाला शातिर मेरठ से गिरफ्तार
(संवाददाता दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। थाना हाजा पर आवेदिका श्रीमती रक्षा सिन्हा पत्नी नरेन्द्र नाथ सिन्हा निवासी राजपुर रोड आर्य नगर देहरादून की प्राप्त तहरीर बाबत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वादिनी की भूमि को खुर्द बुर्द करने के सम्बन्ध में दिनांक 23.11.2018 को थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 245/2018 धारा- 420/465/466/467/467/471/120 बी भादवि बनाम अमित मैगी आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना विभिन्न विवेचकों द्वारा संपादित की गई, तत्पश्चात विवेचना व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत द्वारा संपादित की जा रही थी।
विवेचना में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा विवेचक व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत को उपरोक्त विवेचना में साक्ष्य संकलन कर विवेचना का जल्द निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। दौराने विवेचना विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए।
अभियोग में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना से एक टीम का गठन किया गया। अभियुक्त अपने गिरफ्तारी से बचते हुए लम्बे समय से लगातार फरार चल रहा था जिस पर अभियुक्त का माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया था।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री जसवन्त सिंह निवासी- ग्राम सरस्वा थाना दौराला जिला मेरठ हाल निवासी- म0नं0 78 उदयपार्क कालोनी फेस 2 थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र- 59 वर्ष को जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश स्थित उसके मस्कन से हस्बकायदा गिरफ्तार किया गया जिसको आज दिनांक 01.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया, जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त
रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री जसवन्त सिंह निवासी- ग्राम सरस्वा थाना दौराला जिला मेरठ हाल निवासी- म0नं0 78 उदयपार्क कालोनी फेस 2 थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र- 59 वर्ष
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 ना0पु0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
2- उ0नि0 ना0पु0 बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,
3- हे0का0 259 ना0पु0 मांगेराम, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
4- हे0का0 417 ना0पु0 भगवान सिंह कठैत, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
5- का0 695 ना0पु0 पंकज मलासी, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
6- का0 सौरभ रावत, एसओजी नगर, देहरादून (टैक्निकल टीम)
