{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
Life First’ की भावना के तहत सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘No Helmet, No Fuel’
(कमल बंसल)
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02.05.2026 को जनपद शामली में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, आमजन के अमूल्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से “No Helmet No Fuel” अभियान के अंतर्गत व्यापक, सघन, सुनियोजित एवं सख्त सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया गया।
इसी क्रम में यातायात निरीक्षक श्रीमती निधि चौधरी व उनकी टीम द्वारा जनपद के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त स्थानों अंजता चौक, रोडवेज बस अड्डा, बनत चौराहा, कैराना बस अड्डा, विजय चौक, फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक, शिव चौक सहित अन्य मुख्य चौराहों पर विशेष सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों, पेट्रोल पंप संचालकों, वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया ।
अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि हेलमेट न पहनने की स्थिति में ईंधन नहीं दिया जाएगा, क्योंकि हेलमेट का प्रयोग न करना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोट का प्रमुख कारण है ।
यातायात पुलिस द्वारा यह संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है, जिसका प्रयोग प्रत्येक स्थिति में अनिवार्य है ।
अभियान के प्रमुख बिंदु
•हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
• नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
• नशे की अवस्था में वाहन चलाना घातक एवं दंडनीय अपराध है।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग दुर्घटना का प्रमुख कारण है।
• ओवरस्पीडिंग से दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस शामली द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी क्रम में अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 308 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 263 चालान बिना हेलमेट वाहन* चलाने के पाए गए ।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाती रहेगी । इस दिशा में जनपद शामली में “No Helmet No Fuel” सहित अन्य सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर, सघन एवं प्रभावी रूप से जारी रहेंगे ।
