{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर, 01 महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार,
(कमल बंसल)
शामली। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.05.2026 को थाना कांधला पुलिस द्वारा 01 महिला मादक पदार्थ तस्कर रेशमा पत्नी वसीम निवासी मौहल्ला मोलानान थाना कांधला जनपद शामली को अवैध 500 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कांधला पर मु0अ0सं0- 173/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
अभियुक्ता रेशमा उपरोक्त के मादक पदार्थ तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में FORWARD AND BACKWARD LINKS की जांच की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण
1.अवैध 500 ग्राम चरस ।
पुलिस की अपील
शामली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।
