जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को यकीनी बनाने के दिए जा रहे दावों के बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर को निशाना बनाया है। कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक प्रबंधक पर आज सुबह आरेह इलाके में आतंकवादियों ने गोली चला दी। इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला था।
हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल बैंक मैनेजर की पहचान विजय के तौर पर हुई है और वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

More Stories
दिल्ली में धार्मिक त्योहारों के दिन रहेगा ड्राई डे, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए- पीएम मोदी
पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग