सुनीता केजरीवाल ने संगरूर में कहा कि पंजाब को खुशहाल पंजाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को लोगों के साथ की जरूरत है। लोग पार्टी पर विश्वास जताएं ताकि पंजाब को फिर से सुनेहरा पंजाब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे तक पंजाब पर शासन करने वाली राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब को लूटने का ही काम किया, लेकिन अब पंजाब के लोग एक मौका केजरीवाल व भगवंत मान को दें। वह लोगों के सपने के पंजाब को बनाने का सपना साकार करेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे व हर व्यक्ति की जरूरत को पूरा किया जाएगा।
पिछले चुनाव में कांग्रेस रही थी विजेता
धूरी से भगवंत के लिए मुकाबला आसान नहीं है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के जसवीर सिंह जस्सी को 2811 मतों से हराया था। गोल्डी इस बार फिर कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं। भाजपा ने रणदीप सिंह और अकाली दल बादल ने प्रकाश चंद्र गर्ग को मैदान में उतारा है।

More Stories
दिल्ली में धार्मिक त्योहारों के दिन रहेगा ड्राई डे, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए- पीएम मोदी
पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग