शहर में घूम रहे निराश्रित गौ वंश को हटाने के लिए अभियान चलाया
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 38 के पार्षद राजू बिष्ट के सहयोग से पशु कल्याण बोर्ड के उपाधक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा के नेत्रत्व में व नगर निगम की टीम के सहयोग से शहर में घूम रहे निराश्रित गौ वंश को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
जिसमें 15 गौ वंशों को गाड़ी में भर कर मां मनसा गौशाला ट्रस्ट निरंजनपुर हरिद्वार भेजा गया।
ये अभियान आगे भी जारी रहेगा,अभियान में गौ सेवा दल की टीम हिति सनातनी,विजेंद्र मोघा,नवीन पांडे,आदित्य ऋषभ मोघा,कृष्णा,विकास,बिराजपाल पार्षद मुस्कान चौधरी कृष्ण शर्मा व नगरवाशियों के सहयोग से अभियान चलाया गया
