आर्थिक लालच में प्रेमजाल फंसाकर धर्मांतरण का दबाव: कोतवाली शामली पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, निकाहनामा बरामद
(कमल बसंल)
शामली। दिनांक 04.06.2026 को विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि 1.चांदनी कुरैशी पुत्री इस्लाम कुरैशी 2.राहिल कुरैशी पुत्री इस्लाम कुरैशी 3.सुमाईला कुरैशी पुत्री इस्लाम कुरैशी 4.राबिया कुरैशी पुत्री इस्लाम कुरैशी 5.आस मौहम्मद उर्फ आसू कुरैशी पुत्र इस्लाम कुरैशी (भाई) 6.हुमा कुरैशी पत्नी सादाब 7.इस्लाम कुरैशी (पिता) 8.सलीम उर्फ भोला 9.मुनव्वर (मौलवी) समस्त निवासीगण आजाद चौक काजीवाडा कादियाँन मस्जिद के सामने थाना कोतवाली शामली जनपद शामली द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रभाव में लेकर व दबाव बनाकर आयुष मलिक पुत्र देवराज मलिक निवासी मोहल्ला दयानंद नगर थाना कोतवाली शामली जनपद शामली का धर्म परिवर्तन कराया गया है।
इन सभी व्यक्तियों द्वारा एक साथ मिलकर 04 वर्ष पूर्व का फर्जी निकाहनामा दिखाकर देवराज मलिक निवासी मोहल्ला दयानंद नगर थाना कोतवाली शामली जनपद शामली व उनके परिवार के अन्य सदस्यों से अनुचित मांग करते हुए इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है । विरोध करने पर इन सभी लोगो द्वारा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में दिनांक 06.06.2026 को वादी श्री देवराज मलिक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 241/26 धारा 318(4)/336(3)/338/61(2)/308(5)351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम बनाम चांदनी आदि 09 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.06.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कराने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त तौफीक उर्फ भोला पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला आजाद चौक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली को 01 निकाह नामा सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । घटना में लिप्त अभियुक्ता चांदनी कुरैशी व इस्लाम कुरैशी को दिनाँक 07.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
1.तौफीक उर्फ भोला पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला आजाद चौक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः
1.एक निकाह नामा ।
आपराधिक इतिहास का विवरणः
1.मु0अ0सं0 241/26 धारा 318(4)/336(3)/338/61(2)/308(5)351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 582/2018 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
3.मु0अ0सं0 1715/2019 धारा 153A/188/341/505 बीएनएस व 07 आपराधिक कानून (संशोधन अधिनियम) थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
4.मु0अ0सं0 117/2015 धारा 147/341 भादवि थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
5.मु0अ0सं0 81/2021 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1.सचिन कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
2.उ0नि0 राहुल देशवाल थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
3.है0कां0 गिरिश कुमार थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
