छोटे कर्मचारी को बलि का बकरा बना रही सरकार” – बुटोला ने बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी पर हाईकोर्ट जांच की मांग की
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। आज देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बद्रीनाथ विधायक Lakhpat Singh Butola ने बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले की हाई कोर्ट के तीन सिटिंग जजों की समिति से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था पर गंभीर आघात है। सरकार एक छोटे कर्मचारी को बलि का बकरा बनाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है और इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।
प्रेसवार्ता में चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एवं विजेंद्र रावत, डॉ. प्रतिमा सिंह , पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा उपस्थित रहे।
