बद्रीनाथ धाम में दान से जुड़े कथित अनियमितताओं के विरोध में मौन व्रत धारण कर बद्रीनाथ विधायक Lakhpat Singh Butola जी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे।
उन्होंने कहा कि यदि दान में गड़बड़ी के आरोप सही हैं, तो यह केवल अनियमितता नहीं, बल्कि आस्था के साथ पाप है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
साथ ही उन्होंने मांग की सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार, भय और जनता में अविश्वास पनपा है, मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
