भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया गया संकल्प
(कमल बंसल )
शामली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुंडेट रोड पर डॉ: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन को अतिथि डॉ विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश व पुरुषोत्तम जाटव जी क्षेत्रीय मंत्री रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास अग्रवाल जी ने बताया भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रनिर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने और भारत की अंखडता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वह एक प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्र भक्त थे। डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने तथा भारत की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके डॉ० मुखर्जी के सपने को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया, राष्ट्र प्रथम अब केवल भावना नहीं है यह भारत की जीवनधारा बन चुका है, सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञ हैं।
जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप जी ने कहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष का आयोजन 6 जुलाई (जन्मदिवस) तक किया जाएगा। यह वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी बूथों पर बूथ समिति के सदस्यों, प्राथमिक सदस्यों की उपस्थिति में 6 जुलाई को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । संस्मरण पक्ष का आयोजन बूथ अध्यक्ष के निवास परिसर में किया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सुसज्जित चित्र स्थापित किया जाए तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर संक्षिप्त विचार रखें। युवा मोर्चा को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। मानसून अब पूरे रूप से सक्रिय हो चुका है, अतः वृक्षारोपण अभियान भी सार्थक एवं प्रभावी रूप से प्रत्येक बूथ पर संचालित किया जाए।
पिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी आट्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस प्रकार से भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विजय श्री हासिल की है, उसी प्रकार से सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चलें और उत्तर प्रदेश में 2017 से बड़ा जन समर्थन लेकर भाजपा की सरकार बनाएं।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ रामजीलाल कश्यप व संचालन दामोदर सैनी ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी आट्टा, रमेश गौड कश्यप, पवन तरार, भूपेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, बबीता चौहान, हरवीर मलिक, अरविंद संगल, सतेंद्र तोमर, मानस संगल, राजेश मलिक, भूपेंद्र शर्मा, पुनीत द्विवेदी, आनंद पुंडीर, ब्लॉक डॉक्टर विनोद मलिक, जयदेव मलिक, रामपाल प्रमुख, अभय तोमर, डॉक्टर नीरज सैनी, अनुज कश्यप, करण सिंह, बृजेश वाल्मीकि, वरुण चौधरी, कमल बंसल, सतीश धीमान, अतुल मित्तल, सुधीर पंवार, सतेंद्र सैनी, नेत्रपाल चौहान, मीनू संगल, रवि गोयल, पीयूष वर्मा, सुखचैन वालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
