कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन में पुलिस: शामली में अफसरों ने परखीं तैयारियां, संवेदनशील पॉइंट्स पर बढ़ेगी सुरक्षा
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
शामली। को आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, लखनऊ श्री ए.एस. गणेश तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, लखनऊ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा जनपद शामली में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यातायात प्रबंधन, प्रभावी रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध, ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के कांवड यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, पार्किंग स्थलों, आपातकालीन निकासी मार्ग, एम्बुलेंस संचालन तथा पुलिस बल की प्रस्तावित तैनाती का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, संभावित अवरोधों को समय रहते दूर करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
