शामली पुलिस – हर अपराधी का हिसाब होगा, चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित अन्तर्राजीय अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
(कमल बंसल)
शामली। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा हरसाना कट्ठा पुल पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान चौसाना की तरफ से बिना नम्बर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे बाईक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया जिसपर बाईक सवार व्यक्ति नही रूके और पुलिस पार्टी पर फायर करके नहर पटरी वसी की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया ।
घायल अभियुक्त का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिग की जा रही है । पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम जगत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम खानपुर जाटान थाना झिंझाना जनपद शामली बताया ।
अभियुक्त जगत सिंह उपरोक्त एक अन्तर्राजीय अपराधी है जो बेंगलुरु (कर्नाटक) एवं मध्य प्रदेश से चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित चल रहा है तथा अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न जनपद / राज्यों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर बिना नम्बर प्लेट की अपाचे मोटर साईकिल बरामद हुई है । पुलिस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गौरव कुमार बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है ।
घायल अभियुक्त जगत सिंह व मुख्य आरक्षी गोरव कुमार को उपचार हेतु सीएचसी ऊन में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरणः
1.एक मोटर साईकिल अपाचे बिना नम्बर प्लेट ।
2.एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त जगत सिंह उपरोक्तः
1.मु0अ0सं0 336/2019, धारा 5/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना बाबरी, जनपद शामली (उ.प्र.)।
2.मु0अ0सं0 337/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बाबरी, जनपद शामली (उ.प्र.)।
3.मु0अ0सं0 41/2026, धारा 304 बीएनएस, थाना गंगम्मागुड़ी , बेंगलुरु सिटी, कर्नाटक।
4.मु0अ0सं0 192/2019, धारा 392/411 भादवि, थाना जायस, जनपद अमेठी (उ.प्र.)।
5.मु0अ0सं0 826/2019, धारा 392 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)।
6.मु0अ0सं0 797/2019, धारा 392 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)।
7.मु0अ0सं0 194/2026, धारा 304(2) बीएनएस, थाना मदनायकनहल्ली , बेंगलुरु सिटी, कर्नाटक।
8.मु0अ0सं0 110/2026, धारा 304(2) बीएनएस, थाना पीन्या , बेंगलुरु सिटी, कर्नाटक।
9.मु0अ0सं0 196/2026, धारा 304(2) बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
10.मु0अ0सं0 206/2026, धारा 304(2) बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
11.मु0अ0सं0 195/2026, धारा 304(2) बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
12. मु0अ0सं0 466/2021, धारा 304(2) बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिला सतना, मध्य प्रदेश।
