राजपुर रोड मर्डर केस: 20-20 हजार के 2 ईनामी बदमाश सहारनपुर से दबोचे, हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। बीती 26.05.2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी पिन्टू कुमार पुत्र लक्ष्मण ऋषिदेव निवासी- 84 राजपुर रोड निकट सिल्वर सिटी, ठाकुर इंफ्रा हमीलिया, जनपद देहरादून की तहरीर बाबत
मौ0 हुसैन पुत्र नसीम निवासी- धमेला, सहारनपुर उ0प्र0 व मौ0 आसिफ पुत्र शराफत निवासी सरदाहेड़ी, सहारनपुर, उ0प्र0 द्वारा वादी, वादी के चाचा रामफल ऋषि व हसन पुत्र यूनुष के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने जिससे हसन का हाथ फ्रैक्चर हो जाने व वादी के चाचा रामफल ऋषि को गम्भीर चोट आने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई जिस पर दिनांक 26.05.2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0- 79/2026 पंजीकृत किया गया।
जिसकी विवेचना उ0नि0 बलबीर सिंह डोबाल चौकी प्रभारी नालापानी के सुपुर्द की गई।दौराने विवेचना विवेचक द्वारा बयान वादी व बयान चिकित्सक के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 118(1),118(2),109(1),3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी थी तथा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी गयी परन्तु अभियुक्त गण घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिस पर अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु विवेचक द्वारा न्यायालय देहरादून से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किये गये थे।
दिनांक 11.06.2026 को उपचार के दौरान वादी पिन्टू कुमार के चाचा (पीडित) रामफल ऋषि पुत्र सुकन ऋषि निवासी- इन्दरपुर मझवा, पोस्ट- बढारा, थाना रानीगंज, जिला अररिया, बिहार हाल पता- 84 राजपुर रोड निकट सिल्वर सिटी, देहरादून उम्र 46 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त गण पर 20000-20000 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया।
मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे उक्त ईनामी अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया तथा गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गण को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 12.06.2026 को ग्राम सरदाहेड़ी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त मोहम्मद हुसैन द्वारा बताया कि मैं शटरिंग का ठेकेदार हूं व मूल रूप से ग्राम सरदाहेडी सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं। मैंने 84 राजपुर रोड में निर्माणाधीन ठाकुर इंफ्रा बिल्डिंग में शटरिंग का ठेका अभिषेक ठेकेदार से लिया था। मैंने अपने साथ मेरे गांव के मोहम्मद आसिफ तथा अन्य मजदूरों को लेकर घटना से करीब 15 दिन पहले साइट 84 राजपुर रोड देहरादून पर काम शुरू कर दिया था। उस साइट पर पहले फिरोज, जोकि सरिये का ठेकेदार है, उसके रिश्तेदार ही शटरिंग का काम करते थे। हमारे वहां पर काम पर आने के बाद हमारे काम को देखते हुए साइट मैनेजर अभिषेक ने दूसरे शटरिंग के ठेकेदार को वहां से हटा दिया था, जिस बात को लेकर फिरोज और उसके लेबर हमसे चिढ़ते थे। घटना के दिन 24 मई 2026 को रात्रि करीव 8:30 से 9:00 बजे के बीच जब हम इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे तो सरिया के ठेकेदार फिरोज के लड़के मोहम्मद अन्ना से मेरे लेबर मोहम्मद आसिफ का सरिया की रिंग हटाने को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद मैं वहां पर गया और झगड़े को समाप्त करने के उद्देश्य से मैंने आसिफ को भी गाली देकर धमकाते हुए वहां से जाने के लिए कहा और अन्ना और उसके साथ खड़े लड़के को गाली देते हुए वहाँ से जाने को कहा। जब मोहम्मद अन्ना और उसका साथी हम दोनों से झगड़ने लगा तो गुस्से में मैंने उन दोनों को थप्पड़ मार दिया। इतने में वहां पर काफी लोगों की भीड़ हो गई और हमें लगा कि वह हमें मारने के लिए इकट्ठा हुए हैं। ज़ब उन लोगो ने हमें घेर लिया और आसिफ को पकड़ लिया, आसिफ को छुड़ाने के लिए मैंने वहीं साइट पर पड़ी लोहे की सरिया उठा ली और आसिफ को बचाने लगा। आसिफ ने भी बचने के लिए लोहे की सरिया उठा ली और वहां खड़े लोगों पर सरिया से हमला करते हुए अपने को बचाते हुए वहां से भाग गए और सीधे साइड में ही अपने कमरे पर चले गए।
तब तक वहां साइट में काफी लोगों की इकट्ठा हो गए। हमें लगा कि झगड़ा बढ़ जाएगा, इसलिए हम दोनों अपना पैसा लेकर साइड से निकल गए। साइड से निकलते हुए हमने लोहे की सरिया जिससे हमने अपने आप को बचाया था, वहीं कमरे में छोड़ दिया था और सीधे अपने गांव लौट गए थे। गांव में लौटने के बाद हमें पता चला कि जिस आदमी को सरिया लगा था, वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद हम दोनों डर से गांव से फरार हो गए थे और अलग-अलग जगहो मे भटकते रहे, और कल ही गाँव मे वापस आए थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया। अभियुक्त आसिफ द्वारा भी अपने साथी अभियुक्त मोहम्मद हुसैन के बयान का समर्थन करते हुए वही बात कही। अभियुक्त गण की निशादेही पर मारपीट में प्रयुक्त सरिया (जिससे मारने पर रामफल ऋषि की मृत्यु हुयी थी) को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त गण मौहम्मद हुसैन व मौ0 आसिफ उपरोक्त को आज दिनांक 13.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त गण
(1) मोहम्मद हुसैन पुत्र नसीम निवासी- ग्राम- सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष
(2) मोहम्मद आसिफ पुत्र शराफत निवासी- ग्राम- सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
बरामद माल
मारपीट की घटना में प्रयुक्त सरिया- 02 अदद
पुलिस टीम
1- निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला, देहरादून
2- उ0नि0 बलबीर सिंह डोबाल, चौकी प्रभारी नालापानी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
3- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
4- उ0नि0 संदीप कुमार, एसओजी नगर, देहरादून (टैक्निकल टीम)
5- का0 917 विजय सिंह,
कोतवाली डालनवाला, देहरादून
6- का0 695 पंकज मलासी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
7- का0 किरन- एसओजी नगर, देहरादून (टैक्निकल टीम)
