डालनवाला इंस्पेक्टर का अल्टीमेटम, नशा तस्करों-गुंडों की अब खैर नहीं
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। कोतवाली डालनवाला में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने मंगलवार को थाने के सभी चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, सीसीटीएनएस और कार्यालय स्टाफ की अहम बैठक ली।
बैठक में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक के 5 बड़े फैसले
1.पेंडिंग केस खत्म करो: एक साल से अधिक समय से लंबित सभी विवेचनाओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।
2.जनता की सुनो: थाने में आने वाले प्रार्थना पत्रों और कोर्ट से जारी वारंटों का समयबद्ध निस्तारण हो।
3.नशे पर प्रहार: क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
4.गुंडों पर लगाम: सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
5.सत्यापन अभियान: बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बैठक में उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और विभिन्न मामलो की समीक्षा । उन्होंने दो टूक कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
