शामली में ‘प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाश,युवक का जबरन धर्मांतरण, बाप-बेटी गिरफ्तार
(कमल बंसल)
शामली। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में युवक को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला 4 जून को सामने आया था। पीड़ित आयुष मलिक निवासी दयानंद नगर के पिता देवराज मलिक ने 6 जून को तहरीर दी कि चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आसू, बहनें राहिल, सुमाईला, राबिया, रिश्तेदार हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला और मौलवी मुनव्वर ने मिलकर साजिश रची।
आरोप क्या है?
आरोपियों ने आयुष को योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रभाव में लेकर दबाव बनाया। 4 साल पुराना फर्जी निकाहनामा दिखाकर पूरे परिवार से अनुचित मांग की और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
देवराज मलिक की तहरीर पर कोतवाली शामली में मुकदमा संख्या 241/26 धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2), 308(5), 351(3) बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
एसपी शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने 7 जून को मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी पुत्री इस्लाम कुरैशी और इस्लाम कुरैशी पुत्र निड्डू निवासी आजाद चौक काजीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।
पुलिस का बयान
थाना कोतवाली में वैधानिक कार्रवाई चल रही है। फरार 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
