{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
“तंत्र-मंत्र के लिए 3 साल के मासूम का अपहरण, हरिद्वार पुलिस ने 20 घंटे में सकुशल छुड़ाया
(संवाददाता दैनिक एनकाउंटर समाचार)
झबरेड़ा। दिनांक 14/05/2026 को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गयाग हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।
मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल/ लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 15/05/2026 को एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया।
बालक की बरामदगी हेतू प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पकड़ा गया आरोपित
गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0
बरामदगी
वारदात मे प्रयुक्त मो0सा0
पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
2. व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
3. उ0नि0 जय सिंह राणा
4.हे0का0 रामवीर
5. हे0का0 विकास
6.कानि0 सुरेन्द्र सिंह
7. कानि0 बसन्त कुमार
8.एस0ओ0जी0 टीम रुडकी
