उत्तराखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों,महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ पुतला दहन
(संवाददाता दैनिक एनकाउंटर समाचार)
रुड़की। उत्तराखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस महानगर द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनता के अधिकारों और न्याय की आवाज़ को लगातार बुलंद किया जाता रहेगा।
