सभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी करे विभाग,समय रहते सब सुनिश्चित हो : जिलाधिकारी शामली
(कमल बंसल )
शामली।कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी शामली आलोक यादव की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 में आगामी सभावित बाढ़ से पूर्व समूचित तैयारी एवं कार्य योजना हेतु बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में एजेंडा बिन्दु अनुसार समीक्षा करते हुए बाढ़ से पूर्व कराये जाने वाले कार्य हेतु तटबंध/कटान वाले स्थानों पर रोकथाम के लिए बालू एवं बोरियों की उपलब्धता कराना,जल स्तर बढ़ने/घटने की सूचना उपलब्ध कराना कार्यवाही हेतु ड्रेनेज खंड शामली को निर्देशित किया गया।
जल भराव की निकासी तथा सफाई व्यवस्था,जल भराव की निकासी तथा सफाई व्यवस्था की प्रगति, नालों की सफाई कराकर सूचना उपलब्ध कराना, नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू रखना, आदि के संबंध में नगर पालिका/नगर पंचायत/जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में ढीले एवं जर्जर तारों, अस्थाई एवं जर्जर पोल (खम्मा) आदि को हटाये जाने सम्बन्धी आदि को लेकर विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। नाव एवं मोटरबोट की उपलब्ता बाढ़ में आवश्यकता के दृष्टिगत नाव का आंकलन एवं लाइफ जैकेट का आकलन करना के संबंध में राजस्व/नगर निकाय को निर्देशित किया गया।
राशन वितरण एवं अन्य व्यवस्था,बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ईंधन व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में, पी०डी०एस० सिस्टम के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन वितरण कराना। आदि को लेकर जिला आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में सड़क एवं पुलियों की मरम्मत तथा आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था,सडक एवं पुलिया की मरम्मत की प्रगति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत व आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की प्रगति के संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से पूर्व एवं बाढ़ के दौरान क्या-क्या तैयारी की जानी है को लेकर समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने से संबंधित कार्ययोजना तैयार कराकर संबंधित को उपलब्ध करा दें इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही ना हो। आयोजित बैठक में बाढ़ प्रबंधन योजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए समस्त संबंधित विभागों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ से उत्पन्न होने वाले विभिन्न बीमारियों से निपटने हेतु दवाई आदि की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया जो भी स्वास्थ्य विभाग के पास दवाई का स्टोक है उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ चौकिया/शरणालयो सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत पुलिस विभाग को निर्देश दिए।
पेयजल व्यवस्था के संबंध में हैंड पंप की मरम्मत एवं रख रखाव आदि की व्यवस्था के संबंध में जल निगम, नगर निकाय, नलकूप खंड, पंचायत राज को निर्देशित किया गया। बैठक में हीट वेव के दृष्टिगत कार्ययोजना के निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग में पशुओं की दवाइयां, वैक्सीनेशन, भूसा चारा एवं शुद्ध पेयजल की समीक्षा की और गौशाला में व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पूर्व से सभी तैयारी सुनिश्चित हो। आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह,पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द,श्री सुधांशु मनोहर सिंह, ड्रेनेज खंड शामली/मुजफ्फरनगर, विवेक वार्ष्णेय अधिशासी अभियंता पूर्वी यमुनानगर शामली, समस्त उपजिलाधिकारी/स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी शामली, जिला पशुपालन विभाग, जिला कृषि अधिकारी शामली,लोक निर्माण विभाग,नलकूप खण्ड, जल निगम, लघु सिंचाई, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत जनपद शामली आदि संबंधी विभाग उपस्थित रहें।
