{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":4,"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
पुलिस ने पशु क्रूरता कारित करने की घटना में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 04 गौवंश बरामद
(संवाददाता कमल बंसल)
शामली। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्रान्तर्गत लालूखेडी की ओर जाने वाले नहर के रास्ते पर पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की घटना घटित हुई थी ।
जिसमें सम्बन्ध में थाना बाबरी पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह द्वारा थानाध्यक्ष बाबरी को निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में दिनांक 30.04.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक शामली एनए0पी0 सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस द्वारा पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की घटना में वांछित 01 अभियुक्त नईम पुत्र कासिम निवासी ग्राम बहावडी थाना कोतवाली जनपद शामली हाल पता एसबीआई के पीछे वाली गली कस्बा बनत थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।
गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बाबरी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
1.गाय 02 जीवित अवस्था में ।
2.बछिया 01 जीवित अवस्था में ।
3.बछड़ा 01 जीवित अवस्था में ।
4.पिक-अप गाडी न0 UK- 17 CA 6704. (सीजशुदा)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 52/2026 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना बाबरी जनपद शामली ।
