मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी से शामली के दीपक सैनी की सनातन धर्म पदयात्रा को लेकर वार्ता और ज्ञापन
(कमल बंसल शामली)
पंचकुला। नायब सिंह सैनी जी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से पंचकुला निवास पर दिया ज्ञापन हरियाणा में परमिशन और सिक्योरिटी के लिए क्योंकि अगस्त महा में निकाली जाएगी पदयात्रा रथयात्रा ।
विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी शामली ने बताया कि नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, के पंचकूला स्थित निवास पर महत्वपूर्ण वार्ता हुई और एक ज्ञापन भी दिया गया ।
इस दौरान सनातन धर्म को और अधिक मजबूत बनाने, समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु विशाल पदयात्रा एवं रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अमृतसर से प्रारंभ होकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी।
दीपक सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसे महान महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा और रथ यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान होगा।
विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, संत-महात्माओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
ज्ञापन देने वालों में सत्य नारायण शर्मा , इसम सैनी , भोजराज छोकर ,वरुण गोयल , राधेशयाम सैनी ,अशोक सैनी ,संदीप सैनी , आदि शामिल हुए ।
