{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में परिषद की स्थापना व उद्देश्य पर चर्चा
(कमल बंसल)
शामली।विश्व हिंदू परिषद शामली जिले का दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संत रामनरेश जी महाराज, प्रांत सह धर्म प्रचार प्रमुख प्रीतबहादुर जी व जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर जी ने किया। संत रामनरेश जी ने सबको आशीर्वाद देते हुए हिन्दू समाज में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका के विषय में सबको बताया।
प्रीत बहादुर ने परिषद की स्थापना व उसके उद्देश्य के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में प्रीतबहादुर जी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने से एक योग्य व अनुशासित कार्यकर्ता का निर्माण होता है। कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध के संबंध में बताया।
जिला अभ्यास वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख जिला उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान जी रहे, उन्होंने जानकारी दी कि अभ्यास वर्ग दिनांक 9 मई 2026 दिन शनिवार से 10 मई 2026 सायं 5 बजे तक रहेगा जिसमें जिले के हर प्रखंड से लगभग 80 कार्यकता शिक्षार्थी के रूप में उपस्थित है , वर्ग में आवास व्यवस्था हिमांशु शर्मा , प्रवेकशक सन्नी सरोहा सहित अन्य व्यवस्था अर्जुन गौतम,राहुल ख़ैवाल ,विभांशु, अंकित सैनी, मयंक आदि सम्हाल रहे है।
वर्ग में संगठन मंत्री शुभम, जिला मंत्री शालू राणा सहित जिला टोली उपस्थित रही।
