महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों और झांकियों ने मोहा मन
राहुल शर्मा
शामली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष पर कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सुंदर सुंदर झांकियों के साथ बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ वाल्मीकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वाल्मीकि बड़े मंदिर पर धूमधाम के साथ समापन किया गया।
शनिवार को कस्बे के मौहल्ला माजरा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल एवं रवि गहलोत के नेतृत्व में किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथियों आशीष चौधरी भाकियू जिलाध्यक्ष,बिल्लू राणा जिला उपाध्यक्ष भाकियू, अमित गोयल प्रमुख समाजसेवी, रामप्रसाद वाल्मीकि प्रमुख समाजसेवी, राकेश सैनी चेयरमैन प्रत्याशी एवं विपिन गहलोत राष्ट्रीय सचिव रालोद एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने संयुक्त रूप से किया।
शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला से ढोल नगाड़ों एवं बैंड बाजों, सुंदर सुंदर झांकियों के साथ धूमधाम के साथ कस्बे के मेन बाजार,थाना के आगे से होते हुए डेरी चौक,बिडौली बस स्टैंड,मेंन बस स्टैंड से अलीनगर रोड पर स्थित बड़े वाल्मीकि मंदिर पर धूमधाम के साथ समापन किया गया।इस मौके पर सुरक्षा के चलते भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। कमेटी की ओर से किशनलाल, सुभाष चंद्रा,ऋषि गहलोत,नीरज चुनियाना, राहुल घावरी, संदीप गोगलिया, अशोक वैदी,अरुण घावरी,मनोज चुनियाना,नवीन मेहरा, अखिलेश पहिवाल,अजय ढीगिंया, सन्नी मेहरा सहित सफाई नायक अमित कुमार,बीनू, राजवीर, सोमपाल,भारत गहलोत,गौतम,रमन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
