वारंटियों के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही,एक महिला सहित 02 वारंटियों को पुलिस गिरफ्तार
(दैनिक एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया है, जिस क्रम में कोतवाली डालनवाला में गठित पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 16.06.2026 की रात्रि को व आज दिनांक 17.06.2026 को न्यायालय से क्रमशः वाद सं0- 3169/17 मु0अ0सं0- 180/16 धारा 380,411 भादवि व वाद संख्या 3211/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में एक नफर वारंटी/अभियुक्त राहलु कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी- 17/12 नदी रिस्पना वर्क शाप वाली गली डालनवाला देहरादून 29 वर्ष एवं एक नफर अभियुक्ता/वारंटी अमरावती पुत्री गिरधारी लाल निवासी- 48 ब्लाँक 1 नदी रिस्पना करनपुर डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 59 वर्ष को उनके मस्कनों से बाद वारंट दिखाकर हस्ब कायदा गिरफ्तार किया गया, जिनको आज दिनांक 17.06.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता वारंटी गण
(1) राहलु कुमार पुत्र श्री अतर सिंह निवासी- 17/12 नदी रिस्पना वर्क शाप वाली गली डालनवाला देहरादून, उम्र 29 वर्ष,
(2) अमरावती पुत्री गिरधारी लाल निवासी- 48 ब्लाँक 1 नदी रिस्पना करनपुर डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 59 वर्ष
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून
2- अपर उ0नि0 तेजपाल सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
3- म0का0 359 अनीता, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
4-का0 1393 तेजवीर सिंह, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
5- का0 918 जितेन्द्र जोशी, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
